तंत्र-मंत्र और यंत्र — भाग 2 | क्या मंत्र केवल चमत्कारी शब्द हैं? ध्वनि विज्ञान का असली सच।
![]() |
भ्रम #2: मंत्र केवल कुछ धार्मिक या जादुई शब्द हैं, जिन्हें बिना सोचे-समझे रटने से चमत्कार हो जाते हैं।
सच्चाई: जब लोग सोचते हैं कि मंत्र कोई अलादीन का चिराग है जिसे घिसते ही इच्छाएं पूरी हो जाएंगी, तो वे सबसे बड़ी गलती कर रहे होते हैं। मंत्र कोई अंधविश्वास या कोरी कल्पना नहीं, बल्कि विशुद्ध ध्वनी विज्ञान (Sound Science / Psycho-acoustics) है।
संस्कृत में 'मंत्र' का अर्थ होता है— 'मननात् त्रायते इति मन्त्रः'। अर्थात, जो मन को मनन करने पर बंधनों से मुक्त कर दे या उसे एक दिशा दे।
इसे एक वैज्ञानिक उदाहरण से समझें:
क्या आपने कभी सिमैटिक्स (Cymatics) के बारे में सुना है? यह ध्वनि तरंगों (Sound Waves) का भौतिक पदार्थों पर पड़ने वाले प्रभाव का विज्ञान है। जब एक मैटल प्लेट पर रेत के कण रखकर उस पर विशिष्ट ध्वनियाँ या आवृत्तियाँ (Frequencies) छोड़ी जाती हैं, तो वह रेत अपने आप बेहद सुंदर ज्यामितीय आकृतियों (Geometric Patterns) में बदल जाती है।
हमारा शरीर भी 70% से अधिक पानी और तत्वों से बना है। जब हम किसी विशिष्ट मंत्र (जैसे 'ॐ' या कोई बीज मंत्र) का सही उच्चारण करते हैं, तो उससे पैदा होने वाले वाइब्रेशन्स हमारे मस्तिष्क की तरंगों (Alpha & Theta Waves) को बदल देते हैं। यह कंपन हमारे शरीर के न्यूरोलॉजिकल सिस्टम और चक्रों को री-प्रोग्राम करते हैं, जिससे मानसिक एकाग्रता, शांति और आंतरिक शक्ति बढ़ती है। मंत्र कोई जादू नहीं, बल्कि ध्वनि तरंगों से स्वयं को हील करने की एक वैज्ञानिक री-प्रोग्रामिंग है।
— Ritesh Choubey
Founder & Chief Editor,
ध्वनि तरंग के बारे में अच्छी जानकारी अपने देश के लिए धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ReplyDelete